मुस्लिम महिलाओं के बाद अब सलमान खुर्शीद को देवबंद ने किया इस्लाम से खारिज

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 11:17 AM (IST)

लखनऊः हाल ही में गत दिनों दीपावली से एक दिन पहले भगवान राम की आरती करने वाली मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम से खारिज कर दिया था। वहीं अब सलमान खुर्शीद को भी भगवान राम की आरती करना भारी पड़ गया है।

दरअसल पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो  कल्कि महोत्सव के दौरान भगवान श्री राम की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद देवबंद के उलेमा मुफ्ती तारिक कासमी ने सलमान को इस्लाम से खारिज कर दिया।

देवबंद उलेमाओं ने कहा कि इस्लाम का कानून पूरी दुनियां में औरत हो या मर्द सबके लिए समान है और जो लोग अल्लाह के सिवाय किसी दूसरे मजहब की इबादत करते हैं वह मजहब से खारिज हैं। उलेमाओं ने कहा कि अगर सलमान खुर्शीद ने ऐसा किया है तो उन्हें तौबा कर अपने गुनाह की माफी मांगनी होगी और पुन: इस्लाम में शरीक होने के लिए कलमा पढ़ना होगा।