'सलमान खान को शूटिंग के लिए जाने देना चाहिए'

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 01:35 PM (IST)

वाराणसीः कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज शुक्रवार वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने संकटमोचन संगीत समारोह में अपनी प्रस्तुतियां दीं। वहीं बिरजू महाराज ने पत्रकारों से बातचीत की।

बातचीत के दौरान उन्होंने सलमान को सजा होने पर कहा कि सलमान को शूटिंग के लिए जाने देना चाहिए, क्योंकि फ़िल्म समाज के लिए होती है। वहीं मध्यप्रदेश में 5 साधुओं को मंत्री पद से नवाजे जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि कालाकारों की अलग ही दुनिया होती है। मंत्री पद लेकर वो आखिर क्या करेंगे। 

बता दें कि हाल ही में फ़िल्म बाजी राव मस्तानी के एक गाने के लिए फ़िल्म फेयर अवार्ड में बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज पद्मविभूषण से नवाजे गए थे। 

Ruby