नमक की झूठी अफवाह से बाजार में दौड़ रही महिला के साथ हुआ भयानक हादसा (Pics)

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2016 - 02:45 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में नमक की अफवाह ने एक महिला की जान ले ली। महिला अपने इलाके की दुकानों में नमक ढूंढ़-ढूंढ़ कर थक गई लेकिन उसे कहीं भी नमक नहीं मिला। इसके चक्कर में महिला अपने गांव से आधा किलोमीटर दूर कानपुर के बाकरगंज बाजार जाने के लि‍ए दौड़ पड़ी। इसी दौरान महिला नगर निगम द्वारा खोदे 6 फीट गहरे गड्ढे में गि‍र गई। किसी तरह लोगों ने उसे नि‍कालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार कानपुर में शुक्रवार शाम नमक मनमाने रेट पर बि‍कने की अफवाह फैली। इसी दौरान शहर के बाबूपुरवा कोतवाली इलाके की रहने वाली ममता (52) ने यह सुना तो वह नमक खरीदने निकल पड़ी। महिला अपने इलाके की सभी दुकानों पर नमक खरीदने के लिए भटकती रही, लेकिन उसे कहीं भी नमक नहीं मिला। इसके बाद महिला नमक लेने के लिए घर से आधा किलोमीटर दूर कानपुर के बाकरगंज बाजार गई। इसी दौरान रास्ते में महिला का हडबड़ाहट में पैर फिसल गया और वह नगर निगम द्वारा खोदे गए 6 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। लोगों ने महिला को वहां से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या कहना है स्थानीय लोगों का?
मृतका के रिश्तेदार अनूप का कहना है कि नगर निगम द्वारा खोदा गया यह गड्ढा पिछले 15 दिनों से खुला पड़ा है। आए दिन उसमें कोई न कोई गिरता रहता है, लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण ही महिला की जान गई है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें