समाजवादी पार्टी और सहयोगियों में सीटों को लेकर बनी सहमति, जानिए किसे मिली कितनी सीटें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 04:28 PM (IST)

लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की जिसमें टिकट बंटवारे को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। पार्टी  की तरफ से मिला जानकारी के अनुसार सुहेलदेव समाज पार्टी को समाजवादी पार्टी ने 8 सीट दी है। शिवपाल यादव को 6 सीटें,  केशव मौर्य की पार्टी 3 सीटें,  संजय चौहान को 3 सीटें, TMC को एक  1 सीटें, NCP को 1 सीट, RLD 25 से 30 सीटें दी गई है। 

बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य,  विधायक रोशनलाल वर्मा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने का भाजपा में जिले से लेकर प्रदेश तक कोई भी उनका सुनने वाला नहीं था और पार्टी में तानाशाही चलती थी,  इसके बाद भी पार्टी में रहकर  मैंने गरीबों मजदूरों, पिछड़ों की आवाज को उठाता रहा। उसके बावजूद भी पार्टी उनकी बातों को पार्टी ने अनसुना कर दिया। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी। भारतीय जनता पार्टी से निकले नेताओं ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। रोशनलाल वर्मा ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी से तिलहर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तथा समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static