समाजवादी पार्टी ने नेता रोली तिवारी को पार्टी से किया निष्कासित, रामचरितमानस पर विवादित बयान का किया था विरोध

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 12:10 PM (IST)

आगराः समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर दिए गए विवादित बयान के बाद घमासान मचा हुआ है। स्वामी मौर्य के इस बयान से नाराज सभी हिंदू संगठन, राजनीतिक पार्टियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। इसी बीच अब सपा ने पूर्व प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी मिश्रा (Roli Tiwari Mishra) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके निष्कासन को लेकर पार्टी ने कोई वजह नहीं बताई। अब वो समाजवादी पार्टी का हिस्सा नहीं रही।



मिली जानकारी के मुताबिक सपा सरकार में रोली तिवारी राज्य महिला आयोग की सदस्य थीं। फिर पार्टी ने इन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया। वर्तमान में इनके पास कोई दायित्व नहीं था। बीते गुरुवार को पार्टी ने उन्हें  निष्कासित कर दिया। इस बात की जानकारी ने सपा ने इंटरनेट मीडिया के जरिए दी है। फिलहाल, सपा ने इन को पार्टी से बाहर करने की कोई वजह नहीं दी है, लेकिन उनके निष्कासन को पार्टी लाइन से हटकर रामचरितमानस के सम्मान में यात्रा निकालने की घोषणा से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः फिर बड़ी सपा नेता आजम खान की मुश्किलें, जौहर शोध संस्थान को 15 दिन में खाली करने का नोटिस जारी

यह भी पढ़ेंः बांदा में मस्जिद के जीर्णोद्धार का विरोध, VHP-बजरंग दल ने फेंका सामान.... मुंह देखती रही पुलिस

स्वामी प्रसाद मौर्य का किया था विरोध
बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ दिन पहले रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद रोली तिवारी ने इसका विरोध किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी और रामचरितमानस सम्मान यात्रा निकालने का एलान कर दिया था। जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस पर रोली तिवारी का कहना है कि वह राम में आस्था रखती हैं। 16 वर्षों से पार्टी की कार्यकर्ता थीं। उन्हें निकाले जाने का दुख नहीं। उन्होंने कहा जो राम चाहेंगे अब वही होगा।

यह भी पढ़ेंः Road Accident: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, बस कंडक्टर समेत आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

Content Editor

Pooja Gill