लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने गठित किया 18 सदस्यीय दल, पढ़िए किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 03:26 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। वहीं अब पार्टी ने कार्य संचालित करने के लिए 18 सदस्यीय दल गठित किया है। इसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा तथा बसपा को छोड़कर आए नेताओं को भी शामिल किया गया। 

यूपी विधानसभा चुनाव और लोकसभा उपचुनाव में सपा को उम्मीद के मुताबिक नतीजें नहीं मिले हैं। ऐसे में पार्टी उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। जिसके चलते जमीन स्तर पर संगठन को मजबूत करने के प्रयास में बड़े नेताओं को अभियान में लगाया है। सपा ने सदस्यता अभियान को बढ़ाने के अभियान को गति देने के लिए गठित 18 सदस्यीय दल में पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक इंद्रजीत सरोज, विधायक रामअचल राजभर तथा विधायक महबूब अली को शामिल किया है।

इनके साथ ही साथ पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा, पूर्व मंत्री दयाराम पाल, पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधान परिषद सदसय-नेता प्रतिपक्ष संजय लाठर, पूर्व विधान परिषद सदस्य शशांक यादव, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी मिठाई लाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ प्रोफेसर बी पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजीपुर राजेश कुशवाहा के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय उत्तर प्रदेश के केके श्रीवास्तव तथा डा. हरिश्चंद को पार्टी के व्यापक विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj