समाजवादी पार्टी लोहिया के विधानसभा अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 12:53 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले प्रदेश में कानून व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन प्रदेश में आराधियों के हौसले बुलंद है। ऐसा ही ताजा मामला आजमगढ़ से सामने आया है। यहा पर समाजवादी पार्टी लोहिया के विधानसभा अध्यक्ष को देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में घायल सपा नेता को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्तसको ने हालत को गंभीर देखते हुए। वाराणसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला देवगांव कोतवाली क्षेत्र का बताया जा राह है। यहां पर समाजवादी पार्टी लोहिया के विधानसभा अध्यक्ष पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा  रहा है कि पिछले पंचायत चुनाव में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में घायल व्यक्ति का इलाज वाराणसी में चल रहा है, उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static