1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 05:46 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 1 जुलाई को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन से पहले ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखने लगा है, जिसके चलते बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर पूजा पाठ का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

अखिलेश यादव के दीर्घायु व 2022 के विधानसभा चुनाव को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुनील दीक्षित समेत तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर हवन पूजन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुनील दीक्षित ने कहा कि सब के मार्गदर्शक अखिलेश यादव के जन्मदिवस के पूर्व संध्या हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस पूजन से सभी कार्यकर्ता व नेतागण उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 1 जुलाई को अखिलेश जी का जन्मदिन है। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj