समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन: अखिलेश यादव के घर के बाहर कड़ा पहरा, सपा विधायकों पर भी पाबंदी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 11:09 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी बुधवार को विधानसभा भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरना देने का ऐलान किया है। ऐसे में पुलिस ने पार्टी विधायकों के घर पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात है। पुलिस ने सपा विधायकों का घर घेर रखा है। सपा मुख्यालय के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात है। पार्टी मुख्यालय के दोनों तरफ आवगमन बंद है।

सपा ने आज से 18 सितंबर तक धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। पुलिस ने इको गार्डन में प्रदर्शन की हिदायत दी है। दरअसस, जनता से जुड़े मुद्दों पर सपा विधायक धरना प्रदर्शन करके सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इससे पहले लखनऊ (Lucknow) में सपा विधायकों के घर पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। वहीं जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट पर कड़ा पहरा लगाया गया है। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj