अपर्णा यादव के BJP में जाने से सपा पर कोई फर्क नहीं: समाजवादी पार्टी

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 10:46 AM (IST)

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर सपा नेताओं ने कहा कि उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पडेगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बुधवार को कहा कि अपर्णा यादव पार्टी की कोई कद्दावर नेता नहीं है। राजनीति में उनका कोई नाम नहीं, जनाधार नहीं और न/न ही पार्टी में उन्हें कोई पद दिया गया था।

इसलिए उनके पार्टी से जाने पर कोई फर्क पडने वाला नहीं है। वह तो शुरू से ही भाजपा के पक्ष में बोलती रहती थीं। ऐसे में हमेशा यही माना जाता रहा कि वह भाजपा में ही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो राजनीतिक क्षेत्र में उनकी कोई लोकप्रियता ही नहीं है। इसीलिए तो पार्टी की बैठकों में उनको शामिल नहीं किया जाता था। उनके भाजपा में जाने से कुछ भी फर्क नहीं पड़ेगा। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj