अखिलेश यादव की दो टूक- लव जिहाद कानून का विरोध करेगी समाजवादी पार्टी

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 05:14 PM (IST)

लखनऊ: यूपी में लव जिहाद कानून को मंजुरी मिल गई है। ऐसे में अध्यादेश पारित होते ही विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरी पार्टी लव जेहाद कानून और किसान बिल का विरोध करेगी। हम विधानसभा तथा विधान परिषद में ऐसे कानून का पूरा जोर लगाकर विरोध करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा की सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार बताए कि किसानों की आय कब दुगुनी करेगी। इस सरकार के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। यूपी सरकार ऐसी है जो किसी को भी फंसा सकती है और किसी को भी जेल भेज सकती है। आजम खान के साथ इतना अन्याय हो रहा है। यूपी की अर्थव्यवस्था तब तक बेहतर नहीं हो सकती जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा। मेरा सपना प्रधानमंत्री बनने का नहीं है. मेरा सपना यही है कि प्रदेश में विकास हो सपा कि नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। किसानों के ऊपर इतना अन्याय किसी सरकार ने नहीं किया होगा। भाजपा किसानों पर आतंकी हमला कर रही है। किसानों को उनके धान की कीमत नहीं मिली। किसान काले कानून के खिलाफ खड़े है। सपा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहेगी।

बता दें कि सपा के कुनबे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सपा कार्यालय में शनिवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद चौधरी बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए। बृजेंद्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े जाट नेता हैं। जमीरउल्लाह खान पूर्व विधायक कोल अलीगढ़, चौधरी लियाकत पूर्व माइनॉरिटी कमीशन अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, प्रदीप शर्मा,  इंद्रदेव चौहान, अब्दुल रशीद खान ने सपा की सदस्यता ली। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static