समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में 21 अक्टूबर को आयोजित करेगी श्रद्धांजलि सभा, पार्टी ने जारी किया आदेश

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 01:13 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रदेश भर में  श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी। इसकी जानकारी नरेश उत्तम पटेल ने दी है। पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी के निधन से हम सभी दुखी है। शोकाकुल कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि समाजवादी पार्टी द्वारा 21 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को आदरणीय नेताजी को श्रद्धेय अर्पित करने के लिए प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम आयोजित करें।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत 2 अक्टूबर को अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया। एक हफ्ते तक उनका इलाज चल लेकर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुए। बीते सोमवार को उनका निधन हो गया। मुलायम सिंह के निधन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंह के निधन पर गहरा भी जताया। उन्होंने प्रदेश में तीन दिन के लिए राजकीय शोक की घोषणा की। मुलायम सिंह सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

गौरतलब है कि सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सात बार सांसद, आठ बार विधायक और तीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा देश के पूर्व रक्षा मंत्री भी रह चुके।  सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव मंगलवार को सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार किया गया। मुलायम के अंतिम संस्कार में तमाम मुख्यमंत्रियों से लेकर सभी पार्टी के नेता भी पहुंचे थे, लेकिन वो क्षण सबसे ज्यादा भावुक था जब अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी। आलम यह था कि अंतिम क्षणों में भी नेता जी के समर्थक हटने का नाम नहीं ले रहे थे।

Content Writer

Ramkesh