प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 03:40 PM (IST)

प्रयागराज: कृषि बिल को लेकर जहां पूरे देश एवं राज्य में किसान धरना दे रहे है। तो वहीं विपक्षी की पार्टीया भी किसान के समर्थन में आज भारत बंद का समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीति को चमकाने के लिए कांग्रेस,समाजवादी पार्टी समेत कई पार्टियों ने धरना प्रर्दशन किया। इसी क्रम में शुक्रवार को काशी में कांग्रेस द्वारा भारत माता मंदिर, सपा द्वारा बीएचयू गेट और जिला मुख्यालय, सुहेलदेव पार्टी द्वारा शास्त्री घाट पर हवन यज्ञ कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

समाजवादी पार्टी के के जिलाध्यक्ष सुजित यादव के साथ दर्जनों सपाइयों ने बिल के विरोध में जिला मुख्यालय पर किया साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि किसानों को लेकर जो बिल लाया गया है, दरअसल ये अडानी, अंबानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है। काले कानून में किसान अपनी जमीन पर खेती के लिये मजदूर बन जाएगा। उसको फसलों का नहीं मजदूरी का पैसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बड़ी कम्पनियाँ देश मे अंग्रेजों की तरह से राज करे। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी बिल के खिलाफ कार्यक्रम कर रही है। सरकार का श्रम कानून भी लोगों को सड़कों पर लाएगा। कंपनियों में मनमानी छंटनी हो रही है।लोग बेरोजगार हो रहे है। सरकार तानाशाही तरीके से कानून को लगा रही है। समाजवादी पार्टी इसका हमेशा विरोध करेगी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static