15 दिन पहले हुआ मामूली हादसा, भूल चुका था परिवार … अचानक आया दूल्हे के पापा का फोन और सुनाया ऐसा फैसला, लड़की वालों के उड़े होश!
punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 09:04 AM (IST)
Sambhal News: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना ने परिवारों को सदमे में डाल दिया। जहां एक लड़की की शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था, लेकिन शादी के 15 दिन पहले हुए मामूली हादसे ने सब कुछ बदल दिया।
शादी के 15 दिन पहले हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, संभल निवासी लड़की की शादी मुराबाद जिले के सिकोई भूड़ गांव निवासी लड़के से तय हुई थी। रविवार को बारात आने वाली थी। शादी की तैयारियों के बीच लड़की पराली सुखाने के लिए छत पर गई, लेकिन पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। गिरने से उसके कूल्हे और घुटने में चोटें आईं। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि चोटें मामूली हैं और हाथ में हल्का फ्रैक्चर है।
दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से किया इनकार
घरवालों ने यह जानकारी दूल्हा पक्ष को दी। शुरुआत में दूल्हा पक्ष ने इसे मामूली हादसा बताया और बारात समय पर आने का आश्वासन दिया। लड़की वालों ने भरोसा कर शादी की तैयारियां फिर से शुरू कर दीं। लेकिन शादी के तीन दिन पहले दूल्हा पक्ष ने अचानक बारात लाने से इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ने की बात कही।
पंचायत में दोनों परिवारों की सहमति
समाचार फैलते ही पूरे गांव में यह खबर चर्चा का विषय बन गई। शनिवार को दोनों परिवारों की पंचायत बुलाई गई। विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि फिलहाल शादी रुक जाएगी और दोनों परिवार सहमति से अलग होने का निर्णय लेंगे। शादी के इतने करीब रिश्ता टूटने से लड़की पक्ष के लोग बेहद मायूस हैं।

