संभलः पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही व 2 गौतस्कर घायल, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 04:44 PM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के असमोली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो तस्कर और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। दोनों गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि असमोली पुलिस शुक्रवार को सैदपुर जसकोली के पास शाहपुर सोत मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।

उसी दौरान पुलिस ने दो माटरसाईिकलों पर सवार संदिग्ध लोगों को रूकने का इशारा किया। इस वे लोग पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे,जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दौनों तरफ से हुई फायरिंग में कांस्टेबल शुलभ राठी और दोनों तस्कर घायल हो गए। घायल पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बोरी में भरा गाय का मांस, दो तमंचे, कारतूस आदि बरामद हुए हैं।        

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार गौतस्कर हजरतनगर गढ़ी के कस्बा सिरसी निवासी साबिर के पुत्र जुनैद व चांद आलम हैं। दोनों कढ़ेरा के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम देने के बाद प्रतिबंधित पशु के मांस को मोटरसाईिकल पर लेकर जा रहे थे। घायल गौतस्करों व सिपाही को अस्पताल भेज दिया। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj