सम्भल: मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर मची केक की लूट

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 05:49 PM (IST)

सम्भल: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्मदिन के मौके पर केक को तलवार से काटा गया। लेकिन जैसे ही इसे बांटने की नौबत आई केक के लिए लूट मच गई। कार्यकर्ता केक को खाने को लेकर आपस में ही भिड़ गये। केक को लेकर धक्का मुक्की जैसा माहौल हो गया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कुछ सदस्य अपने विचार को भी व्यक्त कर रहे थे। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कदराबाद में यह कार्यक्रम चल रहा था। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप व जीतेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल गैस  फ्री में देने का एक नाटक किया है। यदि वह गरीवों की सच्ची हितैसी है तो गरीवो को फ्री में क्यो नही गैस भरवाती राज्य में उनकी सरकार है केन्द्र में भी लेकिन मोदी सरकार का कमीशन इन कम्पनीयों के साथ सेट है। उन्हों ने कहा कि गांव के लोग जब तक रोटी गैस पर खायेग तब तक मोदी सरकार को कमीशन जाता रहेगा। 

Ajay kumar