संभल: कक्षा 6 के दो छात्रों ने 8 वर्षीया बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी तो सच्चाई जानकर परिजनों के उड़े होश

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 09:12 PM (IST)

संभल: कक्षा छह के दो छात्रों ने आठ साल की मासूम को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर बच्ची की हालत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।


यह भी पढ़ें-शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जानिए क्या है पूरा मामला?
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव में 9 मार्च को आठ साल की बच्ची शाम के समय बच्चों के साथ खेल रही थी। इन बच्चों में छठी कक्षा में पढ़ने वाले ये दो किशोर भी शामिल थे। इस बीच इन दोनों पर वहशीपन सवार हो गया। वे बच्ची को बहाने से जंगल में ले गये। जहां दोनों छात्रों ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बच्ची को धमकी दी कि इसका किसी से जिक्र किया तो अच्छा नहीं होगा। किसी तरह बच्ची घर पहुंची मगर डर की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने पूछताछ की तो बच्ची ने आपबीती बताई।


यह भी पढ़ें-बसपा नेता उमा शंकर सिंह का बड़ा बयान- 'शाइस्ता परवीन पर इनाम घोषित करने की कार्रवाई भाजपा की बौखलाहट'

आरोपी गिरफ्तारः पुलिस
परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग होने के कारण उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Content Writer

Ajay kumar