अमर सिंह के मकान में चलता है संघ का विद्यालय

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 06:01 PM (IST)

देवरियाः बॉलीवुड और राजनीति के गलियारों में कुशल प्रबंधन के लिये माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता अमर सिंह ने अपने जीते जी गृहनगर आजमगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी संस्था सेवा भारती को गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिये अपना मकान दान कर दिया था।

संघ कार्यालय देवरिया के जिला कार्यवाह दिपेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि वैसे तो अमर सिंह मूलत: सपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे लेकिन संघ और राजनीति में कोई सरोकार नहीं होता है। संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है।

हिन्दी के विद्वान अमर सिंह दर्शन शास्त्र के भी प्रकांड पंडित थे। उन्होंने कभी कहा था सारी मौलिकता देखने के बाद उनको लगा कि दुनिया में कुछ नहीं है तब वह संघ के संपर्क में आये और समाज के वंचितों और गरीबों के निस्वार्थ भाव से काम करने वाली संघ से जुड़ी शाखा सेवा भारती को साल 2018 में आजमगढ़ में स्थित करोड़ों रूपयों के करीब तीन बीघा में बना अपनी मकान और करीब तीन एकड़ जमीन दान दे दिया।

उन्होंने बताया कि आज उस मकान में सेवा भारती ने वहां एक स्कूल, हॉस्टल और छोटा सा चिकित्सालय खोल कर समाज के गरीब, आदिवासी और वंचितों को स्कूल में शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। इस स्कूल में बच्चों के रहने खाने और चिकित्सा आदि की सुविधा सेवा भारती निस्वार्थ भाव से कर रही है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static