बदायूं से कटा टिकट तो मंच पर ही रोने लगी संघमित्रा मौर्य! पार्टी ने दुर्विजय सिंह शाक्य पर जताया है भरोसा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 02:49 PM (IST)

बादायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोदित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। जिसमें   मंच पर BJP सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य भी मौजूद थी। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आ रही थी। बताया जा रहा है कि बदायूं लोकसभा सीट से उनका टिकट कट गया है जिसको लेकर वह मंच पर रोने लगी।

भाजपा ने दुर्विजय सिंह शाक्य पर जताया भरोसा
आपको बता दें कि भाजपा ने बदायूं लोकसभा सीट पर अपने युवा और तेजतर्रार ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है। दुर्विजय सिंह शाक्य का जन्म 12 फरवरी 1977 को जिले के ब्लॉक समरेर के गांव ब्राह्मपुर में वैध रामलाल शाक्य के परिवार में हुआ था। उनकी माताजी रामकुंवरि का निधन पिछली वर्ष ही हुआ था। वे पांच भाई और तीन बहन हैं। भाइयों में वे सबसे छोटे हैं। उनके भाई देवेंद्र शाक्य गांव के कई वर्षों से प्रधान हैं। उनका भी दातागंज क्षेत्र की राजनीति में बहुत प्रभाव है। संघमित्रा मौर्य का टिकट कट गया है।

Content Editor

Imran