ना बेटा, ना पत्नी, ना बहन... इस शख्स को मिला Sanjay Kapoor का ₹31,000 करोड़ का साम्राज्य, Karisma Kapoor के हाथ नहीं लगा एक रुपया!

punjabkesari.in Thursday, Jul 03, 2025 - 02:34 PM (IST)

UP Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के अचानक निधन के बाद उनकी 31,000 करोड़ रुपये की कंपनी और विरासत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। संजय कपूर की विरासत में उनके बेटे, पहली पत्नी करिश्मा कपूर और उनकी बहनों को जरा भी हिस्सा नहीं मिला है। अब इस बड़ी कंपनी की कमान ऐसे शख्स को मिल गई है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

अब कौन संभालेगा संजय कपूर की कंपनी?
संजय कपूर का नाम Sona Comstar (Sona BLW Precision Forgings Ltd.) से जुड़ा रहा है, जो देश की सबसे तेजी से बढ़ती ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब कंपनी की कमान जेफरी मार्क ओवरली को सौंप दी गई है। जोकि साल 2021 से कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। जेफरी मार्क ओवरली अब Sona Comstar के नए चेयरमैन होंगे। 

कौन हैं जेफरी मार्क ओवरली?
जेफरी मार्क ओवरली एक अनुभवी कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने जनरल मोटर्स और डेल्फी कॉर्पोरेशन जैसे प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव ब्रांड्स में 25 साल से अधिक समय तक वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। उन्होंने सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और पिछले चार दशकों से अधिक समय से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

प्रिया सचदेव को मिला नई भूमिका में मौका
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है। प्रिया पहले भी कॉर्पोरेट फाइनेंस की दुनिया में काम कर चुकी हैं। उन्हें ऑटोमोटिव, इंश्योरेंस और फैशन जैसे क्षेत्रों में भी गहरी समझ है। 

क्या करिश्मा कपूर और बच्चों को मिलेगा हिस्सा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों - समायरा और कियान- को संजय कपूर की बिजनेस हिस्सेदारी या 13,000 करोड़ की निजी संपत्ति से कोई हिस्सा नहीं मिला है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static