संजय खोखर हत्याकांडः चुनावी रंजिश बनी वजह, आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 06:40 PM (IST)

बागपतः उत्तर प्रदेश बागपत में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर हत्याकांड में प्रदेश पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल खोखर के हत्या की वजह रंजिश बनी है। मुख्य आरोपियों चाचा-भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी फरार हैं। मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है।

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि साजिशकर्ता संजीव खोखर की भाभी सुशीला देवी नगर पंचायत छपरौली की साल 2006 से 2011 तक चेयरपर्सन रही हैं। इसके बाद कस्बे की राजनीति में संजय खोखर की मदद से उनके परिवार के संजीव कुमार चेयरमैन बन गए। इस बार भी सुशीला का परिवार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। लेकिन संजय खोखर के कारण कस्बे की राजनीति में उनका वर्चस्व नहीं बन पा रहा था। इसके अलावा आरोपी संजीव खोखर का गांव में झगड़ा हो गया था, दूसरे पक्ष की पैरवी संजय खोखर ने की थी। इन्हीं रंजिशों के कारण खोखर की हत्या करा दी।

Moulshree Tripathi