संजय निषाद बोले-आरक्षण पर जल्द ही विचार करेगी सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 05:45 PM (IST)

लखनऊ: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने प्रेसवार्ता करते हुए सपा- बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,  3 दिन तक चला राष्ट्रीय अधिवेशन में आगामी 10 राज्यों के लोगों से साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों के लोग शामिल हुए। इस अधिवेशन में तमाम प्रस्ताव पास हुए है। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राष्ट्रीय कमेटी प्रदेश कमेटी एवं जिला कमेटियों को दुरुस्त किया गया है। निर्बल इंडियन शोषित गरीबो की पार्टी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की 170 मछुऔ बाहुल सीटों से ही नही है बल्कि उत्तर प्रदेश की 403 सीटों से निषाद पार्टी को जनता का समर्थन प्यार और विश्वास मिल रहा है। दूसरे प्रदेशों से आये पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 2022 के चुनाव प्रचार में आकर पार्टी को जिताने की प्रतिबद्धता जताई  है। उन्होंने कहा, केन्द्र सरकार आरक्षण पर बिचार कर हमारी मांग पूरी करेगी। हम भाजपा के साथ हैं।

सपा-बसपा पर साधा निशाना
संजय निषाद ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का दोहरा चरित्र है अपने गिरेबान पर झांके। बहन जी जब आई तो थाने पर कौन नजर आया। पहले किसी नेता को कुर्ता पहना कर वोट लिया, परंतु अब यह नहीं चलने वाला है। लोकसभा चुनाव में सपा- बसपा ने मिलकर भी नहीं जीत पाई । अब 2021 में कैसे चुनाव लड़ेंगी। 

Content Writer

Ramkesh