सपा सांसद का एेलान, मुलायम को तोहफे में देंगे 14 करोड़ का बंगला

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 10:44 AM (IST)

लखनऊः सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस भेजा है। जिसके चलते पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने अपने लिए घर की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच समाजवादी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने मुलायम को 14 करोड़ रुपए का बंगला तोहफे में देने का एेलान किया है। 

सपा सूत्रों की माने तो संजय सेठ ने शुक्रवार को गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित सृजन विहार में 11 हजार स्कवायर फीट में बनी एक कोठी मुलायम को दिखाई है। मुलायम को यह कोठी पसंद भी आई है, लेकिन अभी सौदा नहीं हुआ है। यह बंगला बनारस के रहने वाले दवा कारोबारी आरके अरोड़ा का है। वे इसके लिए 16 करोड़ रुपए मांग रहे हैं। संजय सेठ इसकी कीमत 14 करोड़ रुपए लगा चुके हैं। 

बता दें कि, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश के 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना सरकारी बंगला खाली करना है। मुलायम सिंह यादव के आलावा राज्य संपत्ति विभाग ने राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्रियों एनडी तिवारी, अखिलेश यादव और मायावती को भी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा है। 
 

Deepika Rajput