SP-BSP गठबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले संजय सेठ ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2019 - 04:47 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सांसद संजय सेठ अखिलेश यादव से मिलने सपा ऑफिस पहुंचे। बताया जा रहा है कि सपा-बसपा का गठबंधन टूटने के बाद दोनों के बीच यह मुलाकात हो रही है।

जानकारी मुताबिक संजय सेठ ने ही सपा-बसपा गठबंधन में अहम भूमिका निभाई थी। संजय ने ही अखिलेश यादव और मायावती की पहली बातचीत कराई थी। जिसके बाद सपा-बसपा के बीच गठबंधन हुआ था। लेकिन अब गठबंधन टूटने के बाद सपा अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है। वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि यह बैठक चुनावी खर्चे को लेकर हो रही है।

जानिए कौन हैं संजय सेठ?
संजय सेठ पेशे से बिल्डर और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वे सपा में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संजय सेठ मुलायम सिंह के करीबी माने जाते हैं। वे मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव के साथ वो शालीमार कॉर्प नामक रियल स्टेट कंपनी में पार्टनर भी हैं।

Anil Kapoor