Sanjay Singh: जौनपुर में कोटेदार संघ ने AAP सांसद संजय सिंह का फूंका पुतला, कहा- खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त...

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 12:28 PM (IST)

जौनपुर, Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा देश के राशन विक्रेताओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के राशन विक्रेताओं समेत जौनपुर कोटेदार संघ के पदाधिकारियों ने यहां उनका पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें- Child Dead:  भदोही में रहस्यमय परिस्थितियों में 4 माह के बच्चे की मौत, पीठ पर लाल निशान…गायब मिली बांयी आंख


UP के चुनाव में भी होगी जमानत जब्त
कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली प्रदेश में अनाज चोरी का कार्यक्रम बनाया गया था, जिसको लेकर दिल्ली के कोटेदार न्यायालय की शरण में गये। न्यायालय ने आप की चोरी की योजना बन्द कर दी जिससे बौखलाकर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में जो वक्तव्य दिया है वह बहुत ही निन्दनीय है, जिसकी हम लोग पूर्णत निन्दा करते हैं तथा आप जो स्वयं ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। हम उत्तर प्रदेश के राशन दुकानदार इनका चुनाव में भी जमानत जब्त कराने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- PM Modi Mother Passes Away: पंचतत्व में विलीन हुईं हीरा बा, Narendra Modi ने दी मुखाग्नि (VIDEO)


संजय सिह का पुतला दहन
आप नेता का पुतला दहन कार्यक्रम प्रमुख रूप से दयाशंकर निगम के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला महासचिव पदमाकर उपाध्याय, देवेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, समीउल्ला, सन्तोष कुमार गुप्ता, अशोक जायसवाल, दीनानाथ चौबे, अनुज जायसवाल, आफताब अहमद, कृष्ण कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, सन्तोष यादव, राकेश मौर्या, राधेश्याम गुप्ता, विनोद जायसवाल, रमेश सोनकर, सभाजीत प्रधान, सन्तोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Content Writer

Mamta Yadav