वाह मोदी जी आपने तो बंदे भारत के नाम पर 400 ट्रेन पूंजीपतियों को देकर धंधे भारत कर दी: संजय सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 05:49 PM (IST)

लखनऊ: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बजट को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा भाजपा सरकार ने कोरोना पीड़ितों आम जनता को कोई राहत नहीं दी है। वहीं उद्योगपतियों को टैक्स में छूट जनता को नहीं । वहीं किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा सरकार ने पहले 2 करोड़ नौकरी देने का वादा झूठा वादा किया  अब 60 लाख लोगों को नौकरी देने का महा झूठ बोल रही है। वाह रे मोदी जी आपने तो बंदे भारत के नाम पर 400 ट्रेन पूंजीपतियों को देखकर धंधे भारत कर दी है।

PunjabKesari

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस कोरोना महामारी के समय बजट से लोगों को बहुत उम्मीद थी, लेकिन आम जनता के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा बजट से बहुत उम्मीद थी। बजट ने लोगों को मायूस किया। आम जनता के लिए बजट में कुछ नहीं है। महंगाई कम करने के लिए कुछ नहीं। बजट की उपलब्धि देश की सरकारी संपत्तियों को बेचना है। सपूत संपत्ति बढ़ाते है, कपूत सम्पत्ति बेचते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static