संजय सिंह का BJP पर जुबानी हमला, बोले- किसानों को बर्बाद कर देंगे नए कृषि कानून

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 10:19 AM (IST)

शामली: आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून किसानों को बर्बादी की कगार पर खडा कर देंगे। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ आज पूरे देश का किसान खड़ा है। किसान दिन रात सडकों पर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार के मंत्री मौज उडा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को मेरठ में किसान महारैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी भाग लेंगे।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj