संजय सिंह ने किया दावा, कहा- यूपी में BJP का विकल्प बनकर उभर रही है AAP

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 09:33 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी चरम पर है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  की सरकार से परेशान जनता उनकी पार्टी की विचारधारा और विकासपूर्ण नीतियों की ओर तेजी से आकर्षित हो रही है।

सिंह ने व्यापारी संगठन के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि भाजपा की वजह से आज हर तबका परेशान है, व्यापारी संगठन उनमें से एक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी, सीलिंग, जीएटी और ना जाने कितने ऐसे कार्य किये जिसके प्रभाव से व्यापारी संगठन अब तक नहीं उभर पाया है। हताश-परेशान होकर आज उत्तर-प्रदेश में सैकड़ों व्यापारी संगठन के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static