हाथरस घटना पर बोले संजय सिंह- मामले की हो CBI जांच

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 03:49 PM (IST)

प्रयागराज: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा योगी राज में मासूम बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। यूपी में दरिंदगी और हैवानियत की पराकाष्ठा हो चुकी है।

इसके साथ ही संजय सिंह ने हाथरस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। आप नेता ने कहा कि योगी सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल रही लिहाजा योगी सरकार इस्तीफा दे। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया में खबर आने के बाद एस आई टी गठित कर सरकार खाना पूरी कर रही है। बलात्कारियों के पोस्टर लगाने को लेकर योगी सरकार का दोहरा चरित्र है।

उन्होंने कहा कि हाथरस की निर्भया का जबरन रात में दाह संस्कार कराया गया, यह हिन्दू धर्म की मान्यताओं के भी खिलाफ है। यूपी में अगर जाति देखकर कार्रवाई होगी तो न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा दो अक्टूबर को सभी तहसीलों पर पार्टी कार्यकर्ता अनशन करेंगे,पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी भेजेंगे।

संजय सिंह ने हाथरस की घटना मायावती पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि मायावती भाजपा की मुखपत्र हैं, मायावती को प्रदेश क्या हो रहा है इसकी कोई ख़बर नही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static