संजय सिंह ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा-देश और प्रदेश में चल रही जुमलों की सरकार

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 12:05 PM (IST)

आगराः 2019 के चुनावों की आहट आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां जहां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं यूपी में अपने पैर पसारने के लिए आम आदमी पार्टी भी एक जन आंदोलन खड़ा करने की तैयारियों मे लग गई है। जिसकी शुरुआत के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉक्टर संजय सिंह ने आगरा को चुना। 

संजय सिंह ने आगरा तहसील में एक धरने को संबोधित किया। यहां उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जुमलों की सरकार चल रही है। किसानों, बेरोजगारों और महिला सुरक्षा के जो वादे किए गए थे, वह कहीं भी पूरे नहीं हुए। किसान को उसकी फसल का पैसा नहीं मिल रहा। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। वहीं महिला सुरक्षा की अगर बात की जाए तो, रोज कहीं ना कहीं महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। 

वहीं अलीगढ़ में जिन्ना मुद्दे पर उनका कहना था कि भाजपाइयों को हक नहीं है कि वह जिन्ना के बारे में बात करें। क्योंकि आजादी से पहले जिन्ना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी दोनों मिलकर एक साथ 3 प्रांतों में सरकार चला चुके हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वह नेता हैं जिन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने के लिए पत्र लिखा था। लालकृष्ण आडवाणी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने जिन्ना की मजार पर जाकर फूल चढ़ाए थे। वहीं जसवंत सिंह ने उसकी किताब लिखी थी। जिसमें जिन्ना को राष्ट्रभक्त और नेहरू व गांधी को बंटवारे का दोषी करार दिया था।
 

Ruby