संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 14 अप्रैल से संभालेंगे कार्यभार

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 01:14 PM (IST)

प्रयागराज: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय यादव को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के सेवा अवकाश लेने के बाद यादव 14 अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे। मुख्य न्यायाधीश माथुर का कार्यकाल 13 अप्रैल 2021 तक है। इनके सेवानिवृत्त होने से पहले ही कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कर दी गयी है। इसकी अधिसूचना अपर सचिव भारत सरकार रजिन्दर कश्यप ने जारी की है।

बता दें कि न्यायमूर्ति संजय यादव ने 25 अगस्त 1986 को एक वकील के रूप में दाखिला लिया और जबलपुर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। जिसके बाद मध्य प्रदेश के उप-महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया। 2 मार्च, 2007 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में यादव को पदोन्नत किया गया और 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। 06 अक्टूबर  2019 से 02 नवंबर  2019 तक और 30 सितंबर  2020 से 02 जनवरी 2021 तक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static