प्रशांत कन्नौजिया ने संजीव बालियान को दलाल बताते हुए पूछा- BJP में क्या है उसकी हैसियत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 11:51 AM (IST)

बागपत: जैसे जैसे विधानसभा चुनाव पास आते जा रहे हैं नेताओं के बोल बिगड़ते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बागपत के सिसाना गांव में जहां राष्ट्रीय लोकदल के अनुसूचित जाति की पंचायत चल रही थी। पंचायत को संबोधित करते हुए रालोद के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया ने बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह तोमर और मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।  

पंचायत को संबोधित करते हुए कन्नौजिया ने सांसद संजीव के लिए दलाल शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि बालियान की भारतीय जनता पार्टी में कोई हैसियत नहीं है। वहीं बागपत से सासंद सत्यपाल मलिक के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि कौन पूछता है इन्हे, ये केवल अपना मतलब निकालते हैं। इन्होंने आज तक जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। न ही इन सासंदों ने आज तक संसद में क्षेत्र की समस्याओं से जुड़ा कोई प्रश्न पूछा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कन्नौजिया ने कहा कि किसानों के गन्ने का लगभग 12 हजार करोड़ रुपया बाकी है लेकिन प्रदेश सरकार बकाए मूल्यों का भुगतान नहीं कर रही है। इस दौरान कन्नौजिया ने मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज देश में हर विभाग, हर क्षेत्र में गुजरातियों को फिट किया जा रहा है। सभी प्रमुख पदों पर गुजरातियों को बैठा कर प्रधानमंत्री मोदी यूपी और बिहार के बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं।

प्रशांत कन्नौजिया ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में दलितों की पीठ पर केवल लाठी पड़ी है, इस अपमान का बदला हमें 2022 में हैंडपंप का बटन दबाकर लेना है। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि हैंडपंप पर जब हम बटन दवाएंगे तो इसका करंट लखनऊ में ही नहीं गुजरात में भी लगेगा।           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static