सिरफिरे आशिक ने पहले प्रेमिका को फिर खुद को मारी गोली

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2017 - 09:48 AM (IST)

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर में एक प्रेमी ने खौफनाक काम को अंजाम दे दिया। प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद भाग रहे प्रेमी का लोगों ने पीछा किया तो प्रेमी ने खुद को भी गोली मार ली। घायल प्रेमिका के परिवार वालों की माने तो उसने बेटी की शादी तय कर दी थी जिसके चलते युवक ने उसकी बेटी को गोली मारी है।

जानिए पूरा मामला
इसके बाद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डाक्टरों का कहना है कि लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक ने खुद को सिर में गोली मारी जिससे उसे नहीं बचाया जा सका।

शादी से किया इनकार तो दाग दी सीने में गोली
दरअसल घटना थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर मोहल्ले की है। जहां 20 साल की चांदनी का धीरज नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल था। इसी के चलते धीरज लड़की के घर पहुंचा और शादी करने की जिद करने लगा। जब लड़की ने शादी करने से इनकार किया तो गुस्साए युवक ने लड़की के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ भागे तो प्रेमी युवक वहां से भाग रहा था। तभी लोगों ने भाग रहे प्रेमी का पीछा किया तो उसने पकड़े जाने के डर से खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने घायल प्रेमी युगल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्रेमी युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी के घर कियाए पर रहती थी प्रेमिका
घायल प्रेमिका के चाचा राम सरन की माने तो करीब 7 साल पहले लड़की के घर में आग लग गई थी। उसमें उसके घर का पूरा सामान जल गया था। जिसके बाद लड़की के पिता जगदीश अपने परिवार के साथ प्रेमी युवक धीरज के घर के पास किराए पर घर लेकर रहने लगे थे। तभी लड़की का उसके घर के पास रहने वाले धीरज से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उसके बाद कई बार उसके परिजनों ने धीरज को फोन पर बात करने को मना भी किया था लेकिन वो मानता नहीं था।