वेलेंटाइन डे पर सिरफरे आशिक ने महिला का कर दिया ऐसा हाल, मचा हंड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 05:37 PM (IST)

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां वेलेंटाइन डे पर सिरफिरे आशिक ने शादी शुदा महिला को गोली मार दी। इसके बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पूठाहुसैनपुर का है। यहां की निवासी 23 वर्षीय बरखा की 4 साल पहले बुलंदशहर में शादी हुई थी। पति से किसी बात पर विवाद होने से बरखा वापस अपने मायके आकर रहने लगी। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहना वाला सागर महिला से प्यार करता था। जिसके बाद उसने महिला को शादी करने के लिए घर से भागने की बात कही, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इस दौरान गुस्साए आशिक ने महिला को गोली मार दी।

गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर गई। तभी स्थानीय लोगों ने आरोपी को धर धबोच लिया और जमकर धुनाई की। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि सिरफिरा आशिक कई दिन से लड़की के घर आने की कोशिश कर रहा था जिसके चलते परिजनों ने कई बार उसको घर आने से मना भी किया था। वहीं आशिक का कहना है कि लड़की भी उससे प्यार करती थी ओर साथ न जाने पर गोली मार दी।