सरधना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 03:05 PM (IST)

सरधना विधानसभा संख्या-44
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 44 है सरधना। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 96 हजार 297 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 63 हजार 141 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 145 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बीजेपी, आरएलडी और बीएसपी में मुख्य लड़ाई रही है। सीट पर मौजूदा विधायक संगीत सोम राष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते हैं। मुजफ्फरनगर दंगों में उनका नाम सामने आया था। वहीं समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान भी इस सीट पर कद्दावर उम्मीदवार हैं। साफ है कि इस सीट पर इस बार मुख्य लड़ाई बीजेपी के कद्दावर विधायक संगीत सोम और अखिलेश यादव के करीबी अतुल प्रधान के बीच होगी।
                
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
सरधना विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-

16 वीं विधानसभा के चुनावों में सीट पर बीजेपी के संगीत सोम ने आरएलडी ते हाजी मोहम्मद याकूब को पराजित किया था। जबकि समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं बीएसपी के चंद्रवीर सिंह 20.83 प्रतिशत वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट पर बीएसपी के चंद्रवीर सिंह ने आरएलडी की तबस्सुम बेगम को पराजित किया था। बीजेपी के विजयपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र पुंडीर चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के रविंद्र पुंडीर ने बीएसपी के हरपाल सैनी को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के सत्य प्रकाश रहे थे। जबकि 12.22 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर कांग्रेस के एस जकीउद्दीन रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें