अपने बने प्यार के दुश्मनः मर्जी के खिलाफ शादी करने पर प्रेमी जोड़े को सरेराह पीटा,युवती का किया अपहर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 05:55 PM (IST)

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में शादीशुदा जोड़े के साथ सरेआम मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि लड़की के अपने परिजन ही हैं। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने सरेआम लड़की और उसके पति की बेरहमी से पिटाई की। जिसके बाद वह लड़की को अगवा कर ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मामला बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घघोरा घघोरी गांव का है। यहां के रहने वाले लड़का-लड़की एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उन्होंने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर करीब 1 साल पहले शादी कर ली थी। जिसकी वजह से वह शहर छोड़कर चले गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वह दोनों गांव लौट आए थे।

आरोप है कि लड़की के परिजनों ने दोनों पति पत्नी के साथ मारपीट की। साथ ही लड़की को किडनैप कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की का रेस्क्यू करा लिया गया है और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

 

 

 

Ruby