बस्ती में सरयू खतरे के निशान से 37 सेमी ऊपर, कई गांवों में भरा पानी

punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 06:28 PM (IST)

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी खतरे के निशान से 37 सेमी उपर बह रही है नदी का दबाव तटवर्ती बीडी बांध पर निरन्तर बना हुआ है।  आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सरयू नदी खतरे के बिन्दु 92.730 के बदले 93.110मीटर पर बह रही है। नदी खतरे के बिन्दु से 38 सेमी उपर बह रही है। नदी का रूख स्थिर है।

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार नदी एल्गीन ब्रिज, अयोध्या, बस्ती मे स्थिर है। नदी की बाढ़ से 14 गांवो मे पानी पहुंच गया है। इसमें से आठ गांव बाढ़ की पानी मे घिर गये है। भरथापुर, सहजौरा पाठक, खजान्चीपुरवा समेत अन्य कई गांव पानी से घिरे है। बाढ़ के पानी से पाकेशवपुर, रामपुर, कठवनिया, बाघानाला, फूलडीह, कवलपुर, पड़ाव, चान्दपुर, सन्दलपुर, छतौना, कन्हईपुर, खेमराजपुर गांवो की बोई हुई फसले डूबी हुई है। विलासपुर, टकटकवा, देवरा गंगवार, अशोकपुर, बरदिहा लोहार गांवो मे भी नदी का पानी पहुंच गया है।

सूत्रों ने बताया है कि बाढ़ से घिरे गांव के नागरिको के सहायतार्थ पांच नांवें लगायी गयी है। जिलाधिकारी डा. राजशेखर ने सरयू नदी के तटवर्ती बन्धों को बचाने के लिए चौकसी बरतने तथा बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवो को आवश्यकता अनुसार राहत और सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए है। 


 

Tamanna Bhardwaj