अयोध्या में बोले सतीश चंद्र- 13% ब्राह्मण और 23% दलित मिल गए तो यूपी में बनेगी BSP की सरकार

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 03:25 PM (IST)

अयोध्याः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश भर में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सभी दल अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में लगे हुए हैं। मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेलना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रामनगरी अयोध्या पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि परिसर में रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। साथ ही सरयू का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि 13 फीसदी ब्राह्मण और 23 फीसदी दलित मिल गए तो यूपी में बीएसपी की सरकार आ जाएगी और हमारी सरकार बनेगी तो भगवान राम का भव्य मंदिर भी हमारी सरकार में ही बनेगा।

सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि यूपी योगीराज में ब्राह्मण बुरी तरह उपेक्षित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खुशी दुबे को प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं खुशी दुबे का केस लड़ने को तैयार हूं। वहीं भगवान राम को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा अगर सोचती है कि प्रभु राम केवल उसके हैं,तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। भगवान राम सबके हैं उनसे ज्यादा हमारे हैं। हम धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करते और न ही रामलला पर राजनीति।

Content Writer

Moulshree Tripathi