सतीश मिश्रा ने BJP के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पर साधा निशाना, कहा- बसपा की नकल कर रहे...

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 05:13 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2022 की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई है। इसी क्रम में सत्ता का वनवास झेल रही बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मणों को अपने पाले में करने के लिए प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने इसकी जिम्मेदारी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को सौंपी है। इसी क्रम में सतीश चद्र मिश्रा बस्ती में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बीजेपी बसपा की नकल पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है। उन्होंने कहा, जनता 2022 सत्ता से उखाड़ फेंकने प्लान बना चुकी है।  प्रदेश में बच्चे बीमार है उन्हे उचित इलाज नहीं मिल रहा है।  जनता महगाई से परेशान है सरकार को इसका जवाब देना होगा। 

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए पांच सितंबर की तारीख तय की गई है।  प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाइयों के पदाधिकारीगण तथा केन्द्रीय मंत्री ने संबोधित करेगें। गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में के विभिन्न जिलों में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी का आयोजन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static