अमेरिका में योग की शिक्षा देने के बाद संगम नगरी पहुंचे योगी सत्यम, लोगों ने किया भव्य स्वागत

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 04:34 PM (IST)

इलाहाबादः विश्व प्रसिद्ध क्रिया योग आश्रम के महंत योगी सत्यम महाराज का स्वागत इलाहाबाद वासियों ने बेहद खास अंदाज में किया। योगी सत्यम पिछले डेढ़ महीने से विदेशियों को योग शिक्षा देने के लिए अमेरिका गए हुए थे।

अमेरिका में योगी सत्यम ने कई राजनीति से जुड़े लोगों, कारोबारियों और आम जनता को योग की शिक्षा दी। जिसके बाद वह आज संगम शहर इलाहाबाद लौटे। इलाहाबाद लौटने के बाद योगी सत्यम का जगह-जगह स्वागत किया गया। उसके बाद योगी सत्यम संगम किनारे पहुंचे जहां उन्होंने गंगा आरती की और मां का आशीर्वाद लिया।

योगी सत्यम ने कहा कि पूरी दुनिया ही उनका घर है। वह बाइबल नहीं पड़ते हैं उसके बावजूद भी अमेरिका जैसा देश भारतीय संस्कृति को स्वीकार करता है और योग और योग के महत्व को समझता है। भारतीय संस्कृति को और समझने के लिए योगी सत्यम ने आने वाले कुंभ मेला में अनेकों विदेशियों को न्योता दिया है।

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वह विदेश गए हो और योग का प्रचार कर रहे हो। साल में कई बार योगी सत्यम विदेश जाते हैं और भारतीय संस्कृति और योग का प्रचार करते हैं। 


 

Tamanna Bhardwaj