गाय-किसान बचाओ यात्रा: महोबा में कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, मची भगदड़

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 03:08 PM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के करबई इलाके में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर निकाली गई कांग्रेस की गाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा में शामिल लोगों को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने आज लाठियां भांजी। जिसके बाद भगदड़ मच गई।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन समेत एक सौ से अधिक लोग घायल हुये हैं। उन्होंन आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरदस्ती कार्यकर्ताओं को वैन में ठूंस दिया और गिरफ्तार कर ले गई।

पुलिस उपाधीक्षक कालू सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने यात्रा की पहले अनुमति नहीं ली थी। उन्हें जब रोका गया तो पुलिस से उलझ गये और धक्का मुक्की करने लगे। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन के अस्थायी थाने में लाया गया है।

Umakant yadav