'मोहब्बत' को बचाने गड्ढे में कूदी बच्ची और फिर....

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 12:21 PM (IST)

बलरामपुरः किसी ने ठीक ही कहा है कि बच्चे मासूम होते हैं उन्हें अच्छे बुरे का पता नहीं चलता। ऐसा ही एक ताजा मामला बलरामपुर का है। जहां एक मासूम ने अपने साथी की जान बचाने के चक्कर में खुद की जान खतरे में डाल दी और अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठी। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
                 
जानकारी के अनुसार मामला मंगरा कोहल मड़ईडीह गांव का है। जहां गांव का रहने वाला मोहब्बत अली खेलते-खेलते नहाने के लिए ईंट के भट्ठे के पास बने गड्ढे में चला गया। गड्ढा गहरा होने के कारण वो डूबने लगा, तभी वहीं बकरी चराने आई 13 साल की राबिया ने उसे डूबते हुए देखा और उसे बचाने के लिए वो भी पानी में उतर गई। काफी मशक्कत के बाद भी दोनों बाहर नहीं निकल पाए। जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
                 
उधर, परिजनों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली परिजनों समेत गांव के सैकड़ों लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मासूमों के शव को बाहर निकाला। उन्होंने शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।