सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, प्रियंका गांधी पर लगाया गंभीर आरोप

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2019 - 01:27 PM (IST)

बहराइच: पूर्व बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज पार्टी में नहीं सुनी जा रही थी। इसी वजह से मैंने इस्तीफा दिया है। पूर्व सांसद ने कहा कि अब वो अपनी खुद की पार्टी बनाएंगी।

प्रियंका पर लगाया गंभीर आरोप
सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया कि उनसे जब हमने संविधान लागू करवाने और ईवीएम के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की तो उन्होंने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

बहराइच से जीतकर संसद पहुंची
ज्ञात हो कि साल 2014 में सावित्री बाई फुले भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बहराइच से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। लेकिन पार्टी से किसी मुद्दे पर विवाद होने के चलते उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इसी साल 2 मार्च को उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। दरअसल, सावित्री बाई फुले का कहना था कि बीजेपी के 4 सालों में बहुजन समाज का कोई भला नहीं हुआ है। जब तक भारत का संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होगा, तब तक बहुजन समाज का उत्थान नहीं हो पाएगा।’ इन्हीं मांगों के चलते सावित्री बाई ने दिसंबर 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी। 


 

Ajay kumar