Sawan 2024: श्रावण मास के पहले सोमवार सीएम योगी ने किए महादेव के दर्शन, प्रदेशवासियों को दी बधाई

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 11:41 AM (IST)

Sawan 2024: आज भगवान शिव के सबसे प्रिय श्रावण मास का पहला सोमवार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव के दर्शन-पूजन कर चराचर जगत के कल्याण की कामना की है। वहीं, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

 


सीएम योगी ने की जगत के कल्याण की कामना
बता दें कि श्रावण मास और श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन कर चराचर जगत के कल्याण की कामना की।

 


योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने सभी प्रदेशवासियों को सावन महीने की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय श्रावण मास और श्रावण मास के प्रथम सोमवार की प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई! भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। हर हर महादेव!''

PunjabKesari

भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे शिवालय
भगवान भोलेनाथ का अतिप्रिय श्रावण मास आज यानी सोमवार से प्रारंभ हो गया है। यह महादेव की आराधना का विशेष मास है। सावन के पहले सोमवार भगवान शिव के दर्शनों के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी। शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे है। सावन का महीना भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना है। यह महीना आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है और 19 अगस्त को समाप्त होगा। इस श्रावण मास में 5 सोमवार पड़ रहे हैं। माना जाता है कि सावन के सोमवार व्रत रखना बहुत शुभ और फलदायी होता है। अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी और विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं। सावन के सोमवार का व्रत करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static