ससुराल में ननद और जेठ चलाते थे सैक्स रैकेट, विरोध पर पति ने पत्नी को भी बेचा

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2017 - 09:47 AM (IST)

मेरठः मेरठ में एक दरिंदे पति की बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई है। इस दरिंदें पति ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी पत्नी को देह व्यापार में धकेल दिया। इतना ही नहीं इस दरिंदे के घरवाले भी कुछ कम नहीं है। इस आरोपी पति की बहन और भाई दोनों मिलकर घर में ही सेक्स रैकेट चलाते है। वहीं अब पति के चंगुल से आजाद हुई महिला ने पुलिस से शिकायत करके अपने पति और ससुरालवालों की काली करतूतों का खुलासा किया है।

जेठ और ननद चलाते थे सेक्स रैकेट 
दरअसल गंगानगर इलाके की इस महिला का प्रेमविवाह 14 अगस्त 2014 को मोदीपुरम के प्रमोद के साथ हुआ था। प्रमोद ने कुछ दिन तो उसे ठीक से रखा, लेकिन फिर उसने उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। बात तब बिगड़ी जब महिला को पता चला कि उसका पति, जेठ और ननद मिलकर सैक्स रैकेट चलाते है। यूपी के कई जिलों के अलावा देश के कई प्रांतों की महिलाओं की खरीद-फरोख्त करना भी उनका धंधा है। महिला ने विरोध किया तो पति प्रमोद ने उसे गंगानगर के एक मकान में बंधक बनाकर रखा और उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।

बहनोई ने भी किया बलात्कार
महिला का आरोप है कि पति के बहनोई ने भी उसके साथ बलात्कार किया। लगातार यौन शोषण के चलते महिला गर्भवती होने लगी तो कई बार उसका उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। कुछ महीने पहले पति की नौकरी गौंडा में लगी तो वह किसी तरह बंधन से आजाद होकर अपने मायके पहुंची और फिर अपने दरिंदे पति को तलाशते हुए गोंडा तक जा पहुंची। महिला ने अपने पति की करतूतों की शिकायत गोंडा पुलिस से भी की, लेकिन वहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेकर दोनो के बीच थाने में बैठकर सुलहनामा लिखवा दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच 
गोंडा से मेरठ पहुंची पीड़िता ने अपने जालिम पति के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके पूरे मामले में जांच के आदेश दिए है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस इस मामले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयासरत है। पुलिस अफसरों का दावा है कि परीक्षण और जांच पूरी होते ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

UP CRIME NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-