सख्ती के बावजूद नहीं सुधर रहा स्कूल प्रशासन, मासूम को कमरे में बंद कर चले गए कर्मचारी

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 01:11 PM (IST)

सुल्तानपुरः भले ही प्रशासन ने स्कूलों पर सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं फिर भी स्कूल संचालक है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सुलतानपुर का है, जहां स्कूल कर्मचारियों की लापरवाही से एक मासूम बच्ची कमरे में ही कैद रह गई। मामले में लापरवाही को देखते हुए प्रशासन स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी हाइवे पर स्थित हनुमानगंज कस्बे के पूरब रमा एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल के कर्मचारियों ने बिना कमरे चेक किए स्कूल में ताला लगा दिया। छुट्टी के बाद काफी देर तक अभियाकला गांव के झलियहवा की अंशिका घर नही पहुंची।

अंशिका के गायब होने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हर कोई उसे ढूंढने में लग गया। कुछ लोग स्कूल जा पहुंचे। स्कूल जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्कूल में ऊपर के कमरे मे अंशिका चिल्ला रही थी। परिजनों ने उसे दरवाजे से नीचे आने को कहा तो बच्ची गिरते पड़ते बदहवास हालत में किसी तरह नीचे आई।

हैरानी की बात तो यह कि इतनी बड़ी संवेदनहीनता की जानकारी मिलने के बाद भी करीब 3 घंटे बाद लापरवाह प्रिंसिपल नीतू सिंह स्कूल पहुंची। गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल को पुलिस के आने तक स्कूल खोलने से रोक दिया।

मामले की जानकारी पर स्कूल पहुंचे पुलिस स्कूल पहुंच गए। पुलिस के स्कूल पहुंचने पर ताला खोला गया और कमरे में रो रही अंशिका को बाहर निकाला गया। फिलहाल मामले में लापरवाही को देखते हुए प्रशासन स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।