स्कूल कर्मचारी ने साढ़े तीन साल की बच्ची का किया डिजिटल रेप; मासूम बोलीं- भैया ने कुछ चुभोया...

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2024 - 02:23 PM (IST)

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल के कर्मचारी ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ डिजिटल रेप किया है। आरोपी ने बच्ची के निजी अंगों का साथ छेड़छाड़ की है। इस घटना के बाद बच्ची बहुत डरी और सहमी हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच कर आरोपी को पकड़ लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल के कर्मचारी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप किया। इस घटना की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस को दी शिकायत में गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वर्तमान में वह परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। उनकी तीन साल सात महीने की बेटी सेक्टर-27 कैंब्रिज स्कूल जूनियर विंग में पढ़ती है। बीते कुछ दिनों से बच्ची स्कूल नहीं जा रही थी और गुमसुम रहने लगी थी। इसके बाद बच्ची के पिता उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि बच्ची के निजी अंगों का साथ छेड़छाड़ की है। ये सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

बच्ची ने बताई पूरी घटना
इसके बाद परिजनों ने प्यार से बच्ची से पूछा तो उसने सारी घटना बताई। उसने बताया कि स्कूल में जो भैया प्लेट देते हैं, उन्होंने दो दिन पहले कुछ चुभाया था। तभी से दर्द हो रहा है। किसी से बताने पर मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी सेक्टर-20 थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी निठारी निवासी नित्यानंद के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्कूल में सफाई का काम करता है और उसकी भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिये कुछ महीने पहले ही हुई थी।

क्या है डिजिटल रेप?
डिजिटल रेप का मतलब है, बिना अनुमति के किसी महिला या बच्ची के शरीर के प्राइवेट पार्ट में उंगलियों, अंगूठे, या हाथ से यौन उत्पीड़न करना. डिजिटल रेप शब्द अंग्रेजी के दो शब्दों 'डिजिट' और 'रेप' से मिलकर बना है। डिजिट का मतलब होता है अंगूठा, उंगली, या पैर की उंगली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static