UP में 7 फरवरी से खुल जाएंगे स्कूल, जल्द ही आदेश होगा जारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 01:59 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में कमी को देखते हुए प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला लिया है। प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी के मुताबिक, 7 तारीख से स्कूल खोले जाएंगे इसके लिए जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया  7 फरवरी से  कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस शुरू की जाएंगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य कक्षाएं चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षाएं चलाई जाएंगी। 

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार ने सभी शिक्षण संस्थान को 6 फरवरी तक बंद कर दिया था।  साथ  ही अब कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। प्रदेश सरकार ने पुन: शिक्षण संस्थान को खोलने का फैसला लिया है।  हालांकि, स्कूल परिसर को सैनिटाइज करके रखना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। स्कूलों में भीड़ जुटने वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। मास्क पहनना अनिवार्य होगा।  अनिवार्य रूप से इन गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा। 

 

Content Writer

Ramkesh