अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, हादसे में 5 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 11:11 AM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा शाहगंज में पृथ्वीनाथ गेट के पास टाटा गेट पर हुआ है। यहां कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र के आरके नगर के रहने वाले लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर राजस्थान के दौसा स्थित बालाजी मंदिर से लौट रहे थे। तभी रास्ते में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष है।

वहीं आस-पास के लोगों ने भीषण हादसा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






 

Tamanna Bhardwaj