कानपुर ट्रेन हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2016 - 09:31 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके में बुधवार सुबह सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक कम से कम 65 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से 25 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। कानपुर के पास हुए रेल हादसे को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वह हालात पर नजर बनाए हुए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हादसे के घायलों को चिकित्सीय मदद दी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस हादसे के बाद कई ट्रेनों के रुट बदले गए हैं।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
               

उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के रुरा क्षेत्र में आज सुबह अजमेर-सियाल्दाह एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा कि कानपुर के पास सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के मद्देनजर मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही। बचाव और राहत सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। घायलों को अनुग्रह राशि दी जाएगी। सभी यात्रियों को आवश्यक सहायता मुहैया कराई जा रही हैं। यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे है। दुर्घटना में 65 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सूत्रों ने बताया की दुर्घटना के कारण व्यस्त दिल्ली-कानपुर मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित है।

UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें